February 4, 2025

इजरायल के युद्ध में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च..

इजरायल के युद्ध में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च..

 

 

 

देश-विदेश: इजरायल के युद्ध मे कई भारतीय भी फंसे हुए हैं जिन्हें वापस भारत लाने के लिए सरकार ने ऑपरेशन अजय लॉन्च किया है। इस ऑपरेशन अजय के तहत वहां फंसे हुए भारतीय नागरिकों को सुरक्षित उनके वतन वापस लाया जाएगा। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा कि इजरायल से लौटने वाले हमारे नागरिकों की वापसी के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि इसके लिए विशेष चार्टर उड़ाने और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है।

विदेश मंत्री ने जानकारी दी कि विदेश में हमारे नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। भारत सरकार की इस घोषणा के बीच इजरायल में भारतीय दूतावास का कहना हैं कि ऑपरेशन अजय की शुरुआत गुरुवार से होगी। दूतावास ने कहा कि विशेष उड़ान के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों को जानकारी दे दी गई है।

भारत पहले भी चला चुका है अभियान..

आपको बता दे कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार ने अभियान शुरू किए हैं। भारत ने पहले भी युद्ध क्षेत्र, महामारी और प्राकृतिक आपदाओं के बीच अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाला है। इससे पहले भी भारत ने यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ शुरू किया था। रूसी युद्ध के दौरान यूक्रेन में करीब 20,000 लोग फंसे थे, जिन्हें ऑपरेशन गंगा के तहत निकाला गया था।