चारधाम यात्रा के लिए अगले 10 दिन तक ऑनलाइन पंजीकरण बंद..
उत्तराखंड: कोविड महामारी के कारण 2 साल बाद चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में क्षमता से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, चारधाम यात्रा संचालन को एक माह का समय पूरा हो गया है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम समेत हेमकुंड साहिब में 18.15 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। सरकार ने इस बार यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की है।
शुरुआत में यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को पंजीकरण के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिना पंजीकरण दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को हरिद्वार और ऋषिकेश में कई दिनों तक पंजीकरण के लिए इंतजार करना पड़ा। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी है। ऑफलाइन पंजीकरण काउंटरों पर भीड़ कम हुई है।
लेकिन इसी बीच केदारनाथ धाम के लिए 20 जून के बाद पंजीकरण का स्लॉट उपलब्ध होंगे। चारधाम यात्रा के लिए अगले 10 दिनों तक ऑनलाइन पंजीकरण पूरे हो गए हैं। एक माह के बाद ऑफलाइन पंजीकरण के लिए स्थिति सामान्य हुई है। अब तक 30 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें चारधाम समेत हेमकुंड साहिब में 18.15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
पर्यटन विकास परिषद के वरिष्ठ शोध अधिकारी एसएस सामंत का कहना हैं कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अगले 10 दिनों तक पूरे स्लॉट बुक हैं। केदारनाथ धाम के लिए 20 जून के बाद पंजीकरण उपलब्ध है जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए 18 जून और बद्रीनाथ धाम में 15 जून के बाद स्लाट मिल सकता है।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..