16 को सभी मुख्यालयों पर होगा पेंशन संवैधानिक मार्च का आयोजन..
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन (एनएमओपीएस) के आह्वान पर जिला मुख्यालयों में संवैधानिक मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। 16 अप्रैल को देश के सभी जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली के लिए कार्मिकों द्वारा संवैधानिक मार्च निकाला जाएगा।
रुद्रप्रयाग में हुई बैठक के बाद जानकारी देते हुए पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिलाध्यक्ष सौम्य ढौंडियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पुरानी बहाली आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में बीते कई वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई लड़ी जा रही है। इस संघर्ष की बदौलत राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब व हिमाचल की सरकारों द्वारा पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है।
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली के नेतृत्व में राज्य के करीब 80000 कार्मिक पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते आ रहे हैं किंतु सरकार द्वारा अभी तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई है। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के आह्वान पर जनपद रुद्रप्रयाग शाखा द्वारा 16 अप्रैल को रुद्रा बैंड से पेट्रोल पंप तक संवैधानिक मार्च निकाला जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक-कार्मिक शामिल होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सौम्य ढौंडियाल, सचिव राज विलोचन राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएस राणा, कोषाध्यक्ष राजेश पुरोहित, संगठन मंत्री राकेश गैरोला, समीर बगवाड़ी, अखिलेश सती, प्रियंका, रितु आदि मौजूद थे।

More Stories
धामी सरकार का विकास पैकेज, नैनीताल को 132 करोड़ की योजनाएं समर्पित..
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, सीएम कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से खलबली..
नंदा राजजात मार्गों पर सुधरेंगी सुविधाएं, सीएम ने स्वीकृत किए 3 करोड़..