पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन..
एक अक्टूबर को कर्मचारी मनाएंगे काला दिवस..
उत्तराखंड: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन को लेकर एक बार फिर मांग तेज हो गई है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारी एक अक्टूबर को काला दिवस मनाएंगे। इसके बाद प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारी कल विरोध करेंगे। एक अक्टूबर को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान सभी कर्मचारी कार्यस्थल पर काली पट्टी पहनकर ही कार्य करेंगे। बता दें कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन की बहाली की लंबे समय से मांग की जा रही है।
दो अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चलाया जाएगा सदस्यता अभियान..
एक अक्टूबर को विरोध करने के बाद राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पूरे प्रदेश में दो अक्टूबर से सदस्यता अभियान चलाएगा। इसके साथ ही राजधानी देहरादून में अक्टूबर अंतिम सप्ताह में प्रदेश स्तरीय महारैली निकाली जाएगी। बता दें कि ये फैसले रविवार को आयोजित हुई बैठक में लिया गया है

More Stories
भारत पर्व में उत्तराखंड की झांकी, ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ प्रदर्शित करेगी राज्य की संस्कृति और विकास..
संतोषी सोलंकी को गणतंत्र दिवस परेड में आमंत्रण
बड़ी कार्रवाई- होमगार्ड वर्दी घोटाले में डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित..