उत्तराखंड में न्याय मित्र हेल्पलाइन का शुभारंभ, नागरिकों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता..
उत्तराखंड: अब न्याय मित्र हेल्पलाइन की मदद से लोगों को कानूनी मदद मिल सकेगी। मुख्य सचिव के निर्देश पर आईटीडीए ने इसका पोर्टल व मोबाइल एप तैयार कर दिया है, जिसका उद्घाटन हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी ने किया। न्याय मित्र के माध्यम से राज्य के नागरिक मुफ्त कानूनी सहायक ले सकेंगे। अपने मामले स्थायी लोक अदालतों में दर्ज करा सकेंगे। यह अगले दो माह में पूर्ण रूप से जनमानस के लिए मुहैया करा दिया जाएगा। हेल्पलाइन के माध्यम से न केवल कानूनी सहायता मिलेगी, बल्कि सरकारी विभागों से संबंधित शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे जो सीएम हेल्पलाइन पर भेज दी जाएंगी।
यह पहल उत्तराखण्ड के नागरिकों को न्याय और प्रशासन के और करीब लाने का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो राज्य की डिजिटल सशक्तिकरण और सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता की दिशा में एक अहम योगदान देगा। इसके माध्यम से नागरिकों को त्वरित और प्रभावी सहायता प्राप्त होगी, जो उत्तराखंड को एक न्यायपूर्ण और उत्तरदायी राज्य बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

More Stories
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को मिलेगी मजबूती, रतूड़ा में तैयार होगा आधुनिक अतिथि गृह..
हरिद्वार से खुली पोल, अब 5 जिलों में मिड डे मील योजना की होगी गहन जांच..
यूरोपीय बाजार में छाई उत्तराखंड की लीची, इटली को हुआ पहला निर्यात..