
देवभूमि की बेटी नव्या ने दिलाया भारत को गोल्ड, जु-जित्सू में ऐतिहासिक जीत..
उत्तराखंड: जु-जित्सू में भारत का नाम रोशन करते हुए उत्तराखंड के हल्द्वानी की होनहार खिलाड़ी नव्या पांडे ने इतिहास रच दिया है। जॉर्डन की राजधानी अम्मान में आयोजित नौवीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में नव्या ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।इस ऐतिहासिक जीत के साथ नव्या पांडे भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने जु-जित्सू में एशियन चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई है। नव्या का यह सफर कठिन मेहनत, समर्पण और अदम्य साहस का प्रमाण है। उन्होंने कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद आत्मविश्वास और उत्कृष्ट तकनीक से प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि नव्या की यह जीत देश में जु-जित्सू जैसे खेलों को नई पहचान दिलाने में मददगार होगी और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
उत्तराखंड के खेल विभाग सहित विभिन्न संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों ने नव्या की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। सोशल मीडिया पर भी नव्या को शुभकामनाएं और सराहना संदेशों की बाढ़ आ गई है।
नव्या पांडे जु-जित्सू में एशियन चैंपियनशिप जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर पूरे देश, विशेष रूप से उत्तराखंड में गर्व और खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं नव्या को फोन कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने नव्या से शीघ्र ही मुलाकात करने की भी बात कही। इस अवसर पर नव्या ने उत्तराखंड सरकार द्वारा दी गई नौकरी के लिए सीएम धामी का आभार जताया। बता दे कि पिछले वर्ष राज्य सरकार ने नव्या को खेल कोटे के तहत वन विभाग में नियुक्ति दी थी। नव्या ने कहा कि सरकार का यह सहयोग उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक रहा। सीएम धामी ने भी कहा कि नव्या का प्रदर्शन राज्य के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा और सरकार का यह प्रयास खेल प्रतिभाओं को सम्मान और अवसर देना अब सकारात्मक परिणाम दे रहा है। इससे प्रदेश में खेलों के प्रति उत्साह और ऊर्जा का संचार हो रहा है। खेल मंत्री, विभिन्न खेल संघों और आम जनता ने भी नव्या की इस ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाइयाँ दी हैं।
More Stories
खुर्जा में टीएचडीसी की पहली थर्मल यूनिट राष्ट्र को समर्पित, पीएम मोदी ने किया लोकार्पण..
रुद्रप्रयाग- केदारनाथ जा रहे यात्रियों के वाहन पर गिरे पत्थर, दो की मौत, चार घायल..
अंकिता भंडारी हत्याकांड- दोषियों को उम्रकैद, लेकिन नहीं मिला ‘पूरा न्याय’, माता-पिता जाएंगे हाईकोर्ट..