राष्ट्रीय युवा दिवस पर सीएम धामी ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित..
उत्तराखंड: प्रदेश में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। आपको बता दें की कार्यक्रम को आयोजन युवा एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से किया गया है। सीएम धामी ने प्रदेश में बेहतर काम करने वाले महिला मंगल दल और युवा मंगल दल को स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रथम स्थान पर महिला मंगल दल डोईवाला रहा। जबकि दूसरे स्थान पर नैनीताल का महिला मंगल दल तो तीसरे स्थान पर चंपावत का महिला मंगल दल रहा। वहीं नैनीताल के युवा मंगल दल को पहला स्थान मिला है। जबकि ज्वालापुर के युवा मंगल दल को दूसरा स्थान और भगवानपुर युवा मंगल को तीसरा स्थान मिला है। प्रथम स्थान हासिल करने वाले दल को एक लाख की धनराशि दी गई है। जबकि द्वितीय स्थान को 50 हजार और तृतीय स्थान को 25 हजार रूपये की धनराशि दी गई है।

More Stories
भक्ति में डूबा केदारनाथ: कपाट खुलते ही पुष्प वर्षा, गूंज उठा पूरा धाम
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू