खेल मंत्री बोलीं- उत्तराखंड के लिए गेमचेंजर साबित होंगे नेशनल गेम्स..
उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए गौलापार स्टेडियम में तैयार किए गए फुटबाल मैदान का बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने लोकार्पण किया। यह मैदान 2.88 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। उन्होंने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 15.10 करोड़ रुपये की लागत से हुए जीर्णोद्धार कार्यों का भी लोकार्पण किया। गौलापार स्टेडियम में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक खो-खो, स्विमिंग, फेंसिंग, फुटबाल, ताइक्वांडो, मॉडर्न पेंटाथलॉन तथा टाइथलॉन खेल होने हैं। इसके लिए स्टेडियम परिसर का नवीनीकरण किया जा रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम में रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड के लिए राष्ट्रीय खेल गेमचेंजर साबित होंगे। यह आयोजन प्रदेश के खेल और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर, मशाल और एंथम भी उत्तराखंड की संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर को प्रदर्शित करते हैं। शुभंकर मौली, सदानीरा गंगा और ब्रह्म कमल जैसे प्रतीकों को शामिल कर आयोजन को राज्य के लिए और भी खास बनाया गया है। कार्यक्रम में मुकेश बेलवाल, पान सिंह मेवाडी, बालम सिंह बिष्ट, संजय जैडा, उपनिदेशक खेल राशिका सिद्दीकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, उप जिला खेल अधिकारी वरुण बेलवाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
सरकारी अस्पतालों में शाम की ओपीडी की तैयारी, डॉक्टरों को एक्स्ट्रा इनकम तो मरीजों को राहत..
पहाड़ की संस्कृति से कमाई का हुनर, बद्री-केदार के स्मृति चिह्न बना रहीं महिलाएं..
कुंभ 2027 की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन, सेक्टरवार निकासी और आपदा प्रबंधन प्लान के निर्देश..