मसूरी में आज से शुरू हो रहा विंटर लाइन कॉर्निवाल..
उत्तराखंड: मसूरी विंटर लाइन कॉर्निवाल आज 27 दिसंबर से शुरू हो रहा है। एसडीएम दीपक सैनी का कहना हैं कि कॉर्निवाल में स्टार नाइट के पहले दिन रात सात बजे पद्मश्री बसंती बिष्ट और रात आठ बजे लोक गायिका रेशमा शाह, रुहान भारद्वाज टाउन में अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। रात आठ बजे गढ़वाल टैरिस में स्टार गेजिंग के कार्यक्रम होंगे।
आज सुबह साढ़े आठ बजे इंटेक बर्ड वॉकिंग के साथ कार्निवाल के कार्यक्रम की शुरुआत की गई। लंढौर बाजार में हेरिटेज वॉक के बाद सर्वे मैदान से 12 बजे सांस्कृतिक शोभायात्रा लंढौर होते हुए मालरोड और लाइब्रेरी तक पहुंचेगी। लाइब्रेरी चौक पर आईटीबीपी, सीआरपीएफ के बैंड की प्रस्तुति देंगे। फूड फेस्टिवल के लिए स्टॉल लगाए जा रहे हैं।

More Stories
उत्तराखंड भ्रमण पर आए हरियाणा के युवा..
पहाड़ी सड़कों की तय होगी नई रफ्तार, 1128 किमी मार्गों का सर्वे कराएगा परिवहन विभाग..
उत्तराखंड में बिजली स्टोरेज को मिलेगी रफ्तार, ढकरानी समेत चार जगह बनेंगे बैटरी प्रोजेक्ट..