मसूरी में भीषण हादसा खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत..
उत्तराखंड: मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। शहर कोतवाल अरविंद चौधरी का कहना हैं कि हादसे में पांच की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।

More Stories
देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में फेंका गया युवती का शव..
चारधाम यात्रा से पहले बड़ा ऐलान, बद्री-केदार में गैर-हिंदुओं पर रोक..
मनरेगा के वादे अधूरे, उत्तराखंड में रोजगार अवधि रही बेहद कम..