प्रदेश के अस्पतालों में कोविड व्यवस्थाओं को परखने के लिए मॉक ड्रिल..
उत्तराखंड: प्रदेश के अस्पतालों में कोविड व्यवस्थाओं को परखने के लिए आज मॉक ड्रिल किया जा रहा है। हरिद्वार जिले के अस्पताल कोविड की व्यवस्थाओं को लेकर मॉक ड्रिल आज सोमवार को मॉकड्रिल किया गया है। देश के ज्यादातर हिस्सों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्तियों का दौर लौटने लगा है।
कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना फिर अनिवार्य कर दिया है। कोरोना को लेकर आज देशभर में मॉकड्रिल होगी। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 66 संक्रमित ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार रविवार को सामने आए 30 नए मामलों में देहरादून के 21, हरिद्वार के 4, नैनीताल के 3 और ऊधमसिंह नगर के 2 मामले शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना हैं कि राज्य में कोविड संक्रमण रोकने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। सभी अस्पतालों में संक्रमण की रोकथाम व बचाव के इंतजाम परखने के लिए 10 अप्रैल को मॉक ड्रिल किया जाएगा। वर्तमान में सरकारी अस्पतालों में 7703 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड और आरटीपीसीआर जांच के लिए 11 लैब संचालित हैं।

More Stories
प्रदेश के 206 मदरसों में साप्ताहिक अवकाश के नियम बदलेंगे..
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं..
पुलिसकर्मियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..