हल्द्वानी की प्रीति तिवारी बनीं स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर..
उत्तराखंड: एक बार फिर बेटी की कामयाबी ने हल्द्वानी का नाम रौशन किया है। गैस गोदाम रोड दुर्गा विहार निवासी प्रीति तिवारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर बनी हैं।
उन्होंने अक्टूबर में कार्यभार संभाला था। हल्द्वानी आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल से शिक्षा हासिल करने वाली प्रीति तिवारी ने राजस्थान से बीएससी और स्टेटिक्स में एमएससी की डिग्री 2017 में हासिल की और फिर सविल सर्विसेज की तैयारियों में जुट गई थी।
पहले प्रयास में उन्हें कामयाबी नहीं मिली लेकिन इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस परीक्षा-2019 में प्रीति ने ऑल इंडिया में नवीं रैंक हासिल की। पिता मोहन चंद्र तिवारी एचएमटी में थे। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है।
वहीं मां रजनी तिवारी गृहणी हैं। प्रीति की कहानी भी एक मध्यमवर्गीय परिवार जैसी है लेकिन उन्होंने तमाम बाधाओं को पार कर कामयाबी हासिल की। बता दें कि प्रीति को परास्नातक की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिली थी। हल्द्वानी के लिए ये गर्व की बात है कि यहां की बेटी भारत सरकार के मंत्रालय में नियुक्ति मिली है।

More Stories
लंदन इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में गूंजेगी उत्तराखंड की आवाज़, चिपको आंदोलन पर बनी फिल्म का चयन
उत्तराखंड में जल्द हाइड्रोजन बस सेवा, दून-दिल्ली रूट से होगी शुरुआत..
भाजपा ने हरीश चमोली को सौंपी प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग की कमान..