एमबीबीएस हिंदी पाठ्यक्रम लागू करने के लिए केंद्रीय प्रकोष्ठ और कोर कमेटी का होगा गठन..
उत्तराखंड: एमबीबीएस की पढ़ाई में हिंदी भाषा पाठ्यक्रम को लागू करने के लिए सरकार ने एक कोर कमेटी और केंद्रीय प्रकोष्ठ कमेटी गठित कर दी है। समिति की अध्यक्षता एचएनबी मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी के कुलपति करेंगे। इस संबंध में सरकार ने निर्देश जारी कर दिये हैं। अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा नमामि बंसल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार चिकित्सा शिक्षा निदेशक समिति के सह अध्यक्ष होंगे। प्रोफेसर दौलत सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रमुख सदस्यों और दून मेडिकल कॉलेज के रेडियोथेरेपी विभाग के प्रमुख के साथ सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे। मेडिकल कॉलेज स्तर पर एमबीबीएस छात्रों के लिए हिंदी भाषा पाठ्यक्रम को लागू करने के लिए एक उपसमिति की स्थापना की जाएगी।
जिसमें कॉलेज के प्राचार्य या डीन समिति के अध्यक्ष होंगे। प्राचार्य की ओर से नामित संकाय सदस्य को सचिव, तीन संकाय के विभागाध्यक्ष सदस्य नामित होंगे। इसके साथ ही हिंदी भाषा पाठ्यक्रम को लेकर कमेटी की सिफारिशों पर अमल करने के लिए एचएनबी चिकित्सा विवि को नोडल एजेंसी नामित किया गया। आपको बता दें कि विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी भाषा में करने के लिए पाठ्यक्रम की रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। प्रदेश सरकार शीघ्र ही एमबीबीएस कोर्स में हिंदी भाषा पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारियां कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को हिंदी भाषा पाठ्यक्रम की शुरूआत करने के लिए आमंत्रित किया है।

More Stories
प्रदेश के 206 मदरसों में साप्ताहिक अवकाश के नियम बदलेंगे..
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं..
पुलिसकर्मियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..