मोरी ब्लॉक के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण अग्निकांड, पांच लोग झुलसे..
उत्तराखंड: पुरोला के मोरी ब्लाक के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण आग लग गई है। आग में 14 से 15 मकान जलकर खाक हो गए हैं। आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग को पूरी तरह से बुझाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही क्षति की स्थिति का नीरिक्षण किया जा रहा है। मोरी ब्लाक के दूरस्थ सालरा गांव में लगी आग को अब तक पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका है। आग से 14 से 15 मकान क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर मौजूद है और आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे हैं। बताया जा रहा है कि गांव में पानी नहीं है जिस कारण आग बुझाने में परेशानी हो रही है। गांव से आधा किलोमीटर की दूरी पर पानी है। इसके साथ ही गांव में नेटवर्क की सुविधा भी नहीं है। पानी ना होने के कारण आग बुझाने में देरी हो रही है। आग से लाखों का नुकसान होने की खबर है।

More Stories
केदारनाथ में रंग ला रहा ‘कैरी मी बैक’ अभियान, कचरा वापस लाकर मिसाल पेश कर रहे यात्री..
22 हजार उपनल कर्मियों पर असर, धामी कैबिनेट ने वेतन समानता पर लिया बड़ा निर्णय..
खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों का वर्ष में दो बार होगा शारीरिक मानक परीक्षण..