खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर- आगामी national games में शामिल होंगे ये खेल..
उत्तराखंड: प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को देर शाम दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान रेखा आर्या ने केंद्रीय मंत्री का राज्य को सौंपी गई 38वें राष्ट्रीय खेलों (national games) की मेजबानी के लिए आभार व्यक्त किया और खेलों के सफल आयोजन के लिए उनसे मिल रहे मार्गदर्शन के लिए उनको धन्यवाद दिया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश द्वारा सुझाए गए सात खेलों को आगामी राष्ट्रीय खेलों के शेड्यूल में शामिल करने का आग्रह किया है। इन खेलों में योगासन, मलखंभ, राफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, स्पीड क्लाइम्बिंग, कराटे और लागोरी शामिल हैं। मंत्री का कहना हैं कि ये खेल राज्य की समृद्ध खेल संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। इनके राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने से इन खेलों की विविधता में वृद्धि होगी।
खेल मंत्री रेखा आर्य ने केंद्रीय मंत्री को इन खेलों से जुडी तैयारियों और राज्य में इनकी लोकप्रियता के बारे में भी बताया। जवाब में केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के खिलाडियों की भावनाओं का आदर करते हुए इन खेलों को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करने का आश्वासन दिया। बता दें 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक होना है. यह पहली बार है जब उत्तराखंड इन खेलों की मेजबानी करेगा।

More Stories
मोदी मैदान में बदलेगा खेल का मैदान, 23.32 करोड़ से बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स..
बद्री-केदार में VIP दर्शन व्यवस्था में बदलाव, शुल्क फिलहाल स्थगित..
आशा कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, मानदेय और प्रोत्साहन राशि जारी..