उत्तराखंड की मानसी का इसरो में हुवा चयन,परिवार में खुशी का माहौल..
उत्तराखंड: अपनी काबिलयत के दम पर आज बेटियां आसमान छू रही हैं। अब एक और बेटी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा अमाऊं निवासी मानसी रौतेला का चयन इंडियन इंस्टीट्यूट आफ रिमोट सेंसिंग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष विभाग भारत सरकार के संस्थान में एमटैक रिमोट सेंसिंग के लिए हुआ है।
जानकारी के अनुसार इससे पहले मानसी ने बीएससी जियोलॉजी, एमएससी रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस से किया है। इसरो में मानसी अपना अध्ययन अर्बन प्लैनिंग में करेंगी। जिसमें देश के 6 विद्यार्थियों को चुना गया है। मानसी रिमोट सेंसिंग के क्षेत्र में देश की सेवा करना चाहती है।
मानसी रौतेला के पिता नरेंद्र सिंह रौतेला खटीमा के थारू राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी माता पूनम रौतेला शिक्षिका है। मानसी का परिवार मूल रूप से मनान अल्मोड़ा का रहने वाला है। मानसी की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है।

More Stories
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सुनहरा अवसर, 335 पदों पर आवेदन आमंत्रित..
चारधाम यात्रा- सीएम धामी ने खुद संभाली कमान, ग्राउंड जीरो पर जांची तैयारियां..
चारधाम यात्रा- स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 13 भाषाओं में गाइडलाइन जारी..