उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल..
उत्तराखंड: प्रदेश में शासन ने बड़ा फेरबदल किया है। बताया जा रहा है कि शासन ने तत्काल प्रभाव से कई अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। अधिकारियों को नए पदभार/विभाग में तैनात किया गया है। जिसके आदेश जारी किए गए है। आपको बता दे कि शासन ने तीन अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि हरिश्चंद्र सेमवाल से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास और सिंचाई, लघु सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली है। उनकी जगह ये जिम्मेदारी दूसरे आईएएस अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं चंद्रेश यादव को सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रेश यादव पहले से ही सचिव संस्कृत शिक्षा, आयुक्त राजस्व परिषद जैसी जिम्मेदारियां देख रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा जैसे भारी भरकम विभागों को देख रहे डॉक्टर आर राजेश कुमार को अब सचिव सिंचाई एवं लघु सिंचाई की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

More Stories
धामी सरकार के बड़े फैसले, कैबिनेट बैठक में चकबंदी समेत 19 प्रस्तावों पर चर्चा..
10 साल की बिजली जरूरत का बनेगा रोडमैप, उत्तराखंड में लागू होगी नई व्यवस्था..
उत्तराखंड में देर रात दर्दनाक हादसा, शिक्षक समेत दो लोगों की मौत..