शहीद मेजर प्रणव का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, श्रद्धांजलि देने उमड़े सैकड़ों लोग..
उत्तराखंड: शहीद मेजर प्रणव नेगी का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके घर भानियावाला पहुंच गया है। जिसे देख परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी नम आंखों से दी शहीद मेजर को श्रद्धांजलि। शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर हरिद्वार ले जाया गया। देहरादून जिले के भानियावाला के संगतियावाला गांव निवासी एक मेजर लेह में हाई एटीट्यूड पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। मेजर के शहीद होने की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। 18 आर्टिलरी बटालियन में तैनात सुदर्शन नेगी के बेटे मेजर प्रणव नेगी (36) लेह में ड्यूटी पर थे। मंगलवार सुबह सेना मुख्यालय से मेजर प्रणव के परिजनों को सूचना मिली कि स्वास्थ्य खराब होने से वह शहीद हो गए हैं। शहीद मेजर तीन भाई-बहनों सबसे बड़े थे। तीन साल पहले ही मेजर की शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। बता दे कि लेह में हाई एटीट्यूड में तैनाती के दौरान ऑक्सीजन की कमी से स्वास्थ्य बिगड़ने पर मेजर शहीद हो गए थे।

More Stories
उत्तराखंड को खेलों में नई पहचान दिलाने की पहल, स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन..
भारतीय सैन्य अकादमी की ऐतिहासिक उपलब्धि..
केदारनाथ में रिकॉर्ड श्रद्धालु, डेढ़ महीने में 12 लाख भक्तों ने किए बाबा केदार के दर्शन..