15 जून को केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाले हेलिकॉप्टर हादसे के बाद, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की है। ट्रांस भारत कंपनी के दो पायलटों – योगेश ग्रेवाल और जितेंद्र हरजई – के लाइसेंस को छह-छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। दोनों पायलटों ने खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरी थी।
घटना के दिन सुबह 5 से 6 बजे के बीच आर्यन हेली कंपनी और ट्रांस भारत कंपनी के हेलिकॉप्टरों ने गुप्तकाशी से उड़ान भरी थी। तीन हेलिकॉप्टर – एक आर्यन और दो ट्रांस भारत के – यात्रियों को लेकर केदारनाथ पहुंचे। वापसी के दौरान घने कोहरे और खराब दृश्यता के बीच आर्यन हेली कंपनी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जबकि ट्रांस भारत के दोनों हेलिकॉप्टर सुरक्षित गुप्तकाशी लौट गए।
आर्यन हेलिकॉप्टर के लापता होने की सूचना ट्रांस भारत के पायलटों ने ही दी थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। जांच के बाद DGCA ने पाया कि खराब मौसम में उड़ान भरना सुरक्षा मानकों का उल्लंघन था, जिसके चलते दोनों पायलटों के लाइसेंस निलंबित किए गए।
हेलिकॉप्टर सेवा संचालन के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने भी पुष्टि की कि यह कार्रवाई खराब मौसम में उड़ान भरने की वजह से की गई है। यह कदम हेली सेवाओं में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में उठाया गया है।

More Stories
लंदन इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में गूंजेगी उत्तराखंड की आवाज़, चिपको आंदोलन पर बनी फिल्म का चयन
उत्तराखंड में जल्द हाइड्रोजन बस सेवा, दून-दिल्ली रूट से होगी शुरुआत..
भाजपा ने हरीश चमोली को सौंपी प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग की कमान..