एक दिन में 1700 तीर्थयात्री पहुंचे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम..
ऑफिशियल पोर्टल से ही यात्री करें बुकिंग..
उत्तराखंड: बारिश और बर्फबारी के बीच भले ही सड़क मार्ग से केदारनाथ यात्रा बाधित हो रही हो लेकिन हेली सेवाओं ने 23 मई को एक ही दिन में 1700 तीर्थयात्रियों ने केदारधाम के दर्शन कराये। यूकाड़ा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 30,883 तीर्थयात्री उत्तराखंड में संचालित हेलीसेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। प्रदेश में कुल नौ ऑपरेटर यात्रियों के लिए हेली सेवाएं मुहैया करा रहे हैं। 23 मई को सभी ऑपरेटरों ने 305 शटल सेवाओं का संचालन किया, जबकि अभी तक कुल 5577 शटल सेवाएं संचालित की जा चुकी हैं। आपको बता दे कि केदारनाथ धाम के लिए रुद्रप्रयाग जिले के सिरसी, फाटा और गुप्तकाशी से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के नियमों के तहत हेली सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर का कहना हैं कि हर 15 दिन बाद ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल खोला जा रहा है। उन्होंने सभी यात्रियों से अपील की है कि केवल ऑफिशियल पोर्टल से ही बुकिंग करें। किसी प्रकार भी टिकट ब्लैक करने वालों के जाल में न फंसे। साथ ही उन्होंने कहा कि ब्लैक मार्केटिंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

More Stories
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी, चारधाम कंट्रोल रूम में जोड़ी गई ईसीजी सुविधा..
साहित्यकारों के हित में बड़ा कदम, भाषा मंत्री ने मांगा कल्याण कोष और पेंशन का प्रस्ताव..
राष्ट्रीय खेलों के खिलाड़ियों को नौकरी देने की प्रक्रिया तेज, कार्मिक से मिली मंजूरी..