केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव से पहले सीएम धामी ने दो दिन में की 39 घोषणाएं..
उत्तराखंड: उपचुनाव से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में विकास घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। रविवार को रुद्रप्रयाग जिले में जाकर सीएम ने 25 घोषणाएं की थीं। सोमवार को उन्होंने केदारनाथ के लिए 14 और घोषणाएं कीं। 24 घंटे के भीतर सीएम कुल 39 घोषणाएं कर चुके हैं। सीएम धामी ने केदारनाथ विधानसभा की जनता से वादा किया कि जब तक उनका विधायक नहीं बनता है, तब तक वह खुद विधायक कार्य करते रहेंगे। सचिव मुख्यमंत्री डॉ. विनय शंकर पांडेय के अनुसार 14 अन्य घोषणाओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया गया है।
ये हैं घोषणाएं
1- मणिगुहा में नंदाबाड़ी से सरकारी अस्पताल को जोड़ते हुए धौनिक तक दो किमी सड़क बनेगी।
2- मचकंडी से सौर भूतनार्थ (अगस्त्यमुनि) मंदिर तक तीन किमी मोटर मार्ग बनेगा।
3- बासवाडा जलई किरधू गौर कंडार द्वितीय चरण मोटर मार्ग बनेगा।
4- अंधेरगढ़ी से धार तोलियों मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण होगा।
5-ऊखीमठ आंतरिक मोटर मार्ग से किमाडा तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण होगा।
6-त्यूंग बैंड से नहरा-कुण्डलिया मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण होगा।
7-उनियाणा से किरमोडी पौल्दीद्वणी होते हुए कालीशिला मोटर मार्ग का निर्माण होगा।
8-गोंडार बंडतोती मोरखंडा नदी पर पुल बनेगा।
9-चौमासी से खाम रेकाधार से केदारनाथ पैदल ट्रैकिंग मार्ग का अवशेष कार्य होगा।
10-वासवाड़ा मोहनखाल मोटर मार्ग का चौडीकरण व डामरीकरण होगा।
11-आपदा ग्रस्त ग्राम सभा किणझाणी का विस्थापन होगा।
12-सांणेश्वर मंदिर सिल्ला बमड़ गांव (अगस्त्यमुनि) का सौंदर्यीकरण का कार्य होगा।
13-पठालीधार (अगस्त्यमुनि) में खेल मैदान का निर्माण होगा।
14- अगस्त्यमुनि रा. स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में ऑडिटोरियम बनाया जाएगा।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..