केदारनाथ हेली सेवा आज से शुरू, 18 यात्री पहुंचे धाम..
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में मौसम साफ होते ही हेली सेवा शुरू हो गई है। आज 18 यात्री हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे। वहीं 48 लोग यात्री व स्थानीय लोग हेलीकॉप्टर से वापस लौटे हैं। बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर धाम में आपदा के एक सप्ताह बाद बुधवार से हेली सेवा शुरू होनी थी। लेकिन बारिश और क्षेत्र में घने कोहरे के कारण धाम के लिए हेलीकॉप्टर से यात्रा शुरू नहीं हो पाई थी। गुप्तकाशी और शेरसी से ट्रांस भारत व हिमालयन हेली कंपनी के हेलीकॉप्टर खड़े रहे, लेकिन दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे का कहना हैं कि हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचने के लिए यात्रियों की पर्याप्त बुकिंग मिली हैं। वहीं सीएम के निर्देश पर यात्रियों को टिकट पर 25 फीसदी की छूट भी दी जा रही है।

More Stories
समान वेतन की दिशा में बड़ा कदम, ऊर्जा निगम ने जुटाई उपनल कर्मियों की जानकारी..
पहाड़ों में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, 17 नए मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव..
तेजी से बढ़ रहे चारधाम यात्रा के पंजीकरण, 4 लाख का आंकड़ा पार..