केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग 30 सितंबर तक फुल..
उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा के लिए 30 सितंबर तक हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है। एक अक्तूबर से आगे की यात्रा के लिए अगले सप्ताह तक आईआरसीटीसी का पोर्टल खुल सकता है। मौसम साफ होने से चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या फिर बढ़ने लगी है। चारधाम यात्रा में अब तक 40 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके हैं।
बरसात के कारण चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी रही, लेकिन मौसम साफ होने के बाद देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु अक्तूबर माह में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा रहे हैं, लेकिन 30 सितंबर तक हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है। एक अक्तूबर से आगे की यात्रा के लिए 25 सितंबर के बाद ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो सकती है।

More Stories
सरकारी अस्पतालों में शाम की ओपीडी की तैयारी, डॉक्टरों को एक्स्ट्रा इनकम तो मरीजों को राहत..
पहाड़ की संस्कृति से कमाई का हुनर, बद्री-केदार के स्मृति चिह्न बना रहीं महिलाएं..
कुंभ 2027 की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन, सेक्टरवार निकासी और आपदा प्रबंधन प्लान के निर्देश..