आज से शुरू होगी मानसून सीजन की बुकिंग, इस अवधि के लिए बुक होंगे टिकट..
उत्तराखंड: उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने मानसून सीजन के लिए केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग खोल दी है। शुक्रवार यानी आज इसकी शुरुआत होने जा रही है। यह बुकिंग 21 जून से 14 सितंबर के बीच की अवधि के लिए कराई जा सकेगी। प्राधिकरण ने इस बार केदारनाथ हेली सेवाओं की 20 जून तक की बुकिंग की थी। इसके बाद 15 सितंबर से 30 अक्तूबर तक की बुकिंग पहले ही करा दी है। मानसून सीजन की अवधि 21 जून से 14 सितंबर के बीच की बुकिंग पहले नहीं खोली गई थी। प्राधिकरण ने इसके लिए हेली कंपनियों को पत्र भेजा था। इनमें से कुछ ने सहमति दे दी है। जिससे इस अवधि की हेली सेवा की बुकिंग खोल दी गई है। प्राधिकरण की ओर से हेमकुंड साहिब हेली सेवा की टिकट बुकिंग भी जारी है। 10 अक्तूबर तक हेली टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से कराई जा सकती है।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..