October 22, 2026

आक्रोशित तीर्थपुरोहितों ने प्रशासनिक अधिकारी को किया कमरे में बंद..

आक्रोशित तीर्थपुरोहितों ने प्रशासनिक अधिकारी को किया कमरे में बंद..

 

 

उत्तराखंड: केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासनिक अधिकारी अरविंद पांडे को कमरे में बंद कर दिया।केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों और हकूकधारियों के मकान तोड़ने को लेकर नाराजगी जताई गई। मास्टर प्लान के तहत धाम में हो रहे कार्यों को लेकर कुछ समय पूर्व धाम में संबंधित लोगों के मकान तोड़े गए थे। कपाट खुलने के दिन भी विरोध के चलते धाम में दुकानें बंद की गईं थी।