केदारनाथ उपचुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर,पांच कैबिनेट मंत्रियों को दिया जिम्मा..
उत्तराखंड: केदारनाथ उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। बेशक उपचुनाव को लेकर अभी एलान नहीं हुआ है लेकिन पार्टी ने उपचुनाव के लिए प्रभारी और संयोजकों की तैनाती कर दी है। प्रदेश सरकार के पांच-पांच कैबिनेट मंत्रियों को भी उपचुनाव में मंडल प्रवासी बनाया गया है। उन्हें अलग-अलग मंडलों की जिम्मेदारी दी गई है।
आपको बता दे कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को केदारनाथ उपचुनाव का प्रभारी बनाया गया है। संयोजक की जिम्मेदारी रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी को दी गई है। उनके साथ दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट सह संयोजक की भूमिका होंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान का कहना हैं कि उपचुनाव के लिए विधानसभा समन्वयक के रूप में राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत को भी जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह मंडल प्रवासी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी गुप्तकाशी मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ रघुवीर सिंह बिष्ट, ऊखीमठ मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ गजपाल बर्थपाल, अगस्त्यमुनि मंडल में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ वाचस्पति सेमवाल, अगस्त्यमुनि ग्रामीण मंडल में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ विजय कपरवाण एवं सतेराखाल मंडल में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ विक्रम कंडारी को जिम्मेदारी दी गई है।
बता दे कि मंगलौर और बद्रीनाथ उपचुनाव में करारी हार का सामना कर चुकी बीजेपी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती हैं। बीजेपी का प्रयास है कि वो हर हाल में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव अपनी जीत दर्ज कराए। इसीलिए बीजेपी ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में पांच कैबिनेट मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी दी हैं।

More Stories
23 वर्षीय साक्षी रावत ने बदली ग्राम पंचायत की सोच, विकास के नए मॉडल पर कर रहीं काम..
उत्तराखंड की उच्च शिक्षा में AI की एंट्री, ‘AI for All’ पहल का हुआ शुभारंभ..
उत्तराखंड में हड़ताल पर लगी रोक, सरकार ने अगले 6 महीने के लिए लागू किया एस्मा..