उत्तराखंड में दो दिवसीय दौरे पर जेपी नड्डा, इन जगह गरमाएंगे प्रचार..
उत्तराखंड: आज गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाने के लिए आएंगे। उनका दो दिवसीय दौरा होगा, जिसमें पिथौरागढ़ और विकासनगर में चुनावी जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। हरिद्वार में भी एक रोड शो का आयोजन होगा। साथ ही, उन्हें बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, शक्ति केंद्र स्तर की महत्वपूर्ण त्रिदेव सम्मेलन और लोकसभा स्तर की चुनाव कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होना है।
देहरादून में रिस्पना पुल स्थित पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में पार्टी विधायक विनोद चमोली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी दी। उनका कहना हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चार अप्रैल को अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत पिथौरागढ़ के देव सिंह ग्राउंड में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन अपराह्न 3:00 बजे वह देहरादून के विकासनगर में बाजार चौक में जनसभा के माध्यम से पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..