आज सीएम धामी लेंगे जोशीमठ में स्थितियों का जायजा..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ की कमान अपने हाथ में ले ली है। जहां उन्होंने शहर के लगभग 600 परिवारों से तुरंत उन घरों को खाली कराने का आदेश दिया है,तो वहीं वह आज स्थितियों का जायजा लेने के लिए जोशीमठ दौरे पर जाएंगे। आपको बता दे कि धामी आज सुबह 11:55 बजे सीएम जोशीमठ के लिए रवाना हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि वह देहरादून के पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर के माध्यम से जोशीमठ के लिए रवाना होंगे। जिसके बाद दोपहर 12:50 बजे सीएम जोशीमठ पहुंचेंगे, जिसके बाद जोशीमठ की स्थितियों का धरातलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे के करीब जोशीमठ से देहरादून के लिए रवाना होंगे।
आपको बता दे कि गढ़वाल के आयुक्त सुशील कुमार और सचिव (आपदा प्रबंधन) रंजीत कुमार सिन्हा विशेषज्ञों की एक टीम के साथ हालात पर लगातार नजर रखने के लिए मौके पर डेरा डाले हुए हैं। वहीं सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित इलाके से लोगों का पुनर्वास तेजी से किया जाना चाहिए। उनका कहना हैं कि इलाज की सुविधा मौके पर उपलब्ध होनी चाहिए और लोगों को एयरलिफ्ट करने की भी व्यवस्था की जानी चाहिए।

More Stories
23 वर्षीय साक्षी रावत ने बदली ग्राम पंचायत की सोच, विकास के नए मॉडल पर कर रहीं काम..
उत्तराखंड की उच्च शिक्षा में AI की एंट्री, ‘AI for All’ पहल का हुआ शुभारंभ..
उत्तराखंड में हड़ताल पर लगी रोक, सरकार ने अगले 6 महीने के लिए लागू किया एस्मा..