एनबीएसएनएए में ज्वॉइंट सिविल-मिलिट्री ट्रेनिंग प्रोग्राम का करेंगे शुभारंभ..
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उत्तराखंड..
उत्तराखंड : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को मसूरी पहुंचे हैं। वह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में ज्वॉइंट सिविल-मिलिट्री ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ करेंगे जिसकी तैयारी कर ली गईं हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं। इंडियन एयरफोर्स के चॉपर से वह मसूरी पहुंचे हैं। वह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में ज्वॉइंट सिविल-मिलिट्री ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ करेंगे। ट्रेनिंग प्रोग्राम को लेकर सेना और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
इससे पहले, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखंड पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल आदि उपस्थित थे।

More Stories
छात्रों के विवाद में खून-खराबा, मुजफ्फरनगर के युवक की मौत..
पंचांग कैलेंडर के जरिए संस्कृति से जुड़ने की पहल, सीएम धामी ने किया विमोचन..
केदारनाथ-बद्रीनाथ में जारी रहेगा टोकन सिस्टम, श्रद्धालुओं को मिलेंगे सुगम दर्शन..