अयोध्या राम की पैड़ी पर 5000 लोगों ने एक साथ किया योग..
देश-विदेश: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सभी जगह उत्साह के साथ मनाया गया। योग दिवस के मौके पर आज राम की पैड़ी ने एक बार फिर नया इतिहास रचा गया। आपको बता दे कि राम नगरी अयोध्या में पहली बार एक साथ 5000 लोगों ने योग किया.अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अयोध्या जिला प्रशासन के साथ-साथ 11 सामाजिक संगठनों ने राम की पैड़ी पर योग कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
5000 लोगों ने राम की पैड़ी पर एकत्रित होकर योग कर जिले और राज्य की जनता को योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। वैसे भी भारत में ऋषि-मुनियों ने भी योग को प्राथमिकता दी है और आज पूरा विश्व योग कर रहा है। योग के जरिए लोग निरोगी हो रहे हैं। अयोध्या के साथ यूपी समेत पूरे देश में योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

More Stories
पंच पूजाओं के साथ बदरीनाथ धाम में शुरू हुआ कपाट बंद होने का पारंपरिक क्रम..
वृषभ समेत इन पांच राशि वालों को हो सकता है धन लाभ..
कर्क और मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है कोई खुशखबरी..