दिल्ली मेट्रो में छाया डेस्टिनेशन उत्तराखंड, सूचना विभाग की पहल लाई रंग..
उत्तराखंड: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सूचना विभाग की पहल से दिल्ली मेट्रो में भी डेस्टिनेशन उत्तराखंड अपनी पहचान बना रहा है। दिल्ली मेट्रो में सूचना विभाग की ओर से किए प्रयास रंग लाते दिख रहे हैं। जिस वजह से उत्तराखंड में रहने वाला हर एक प्रदेशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।अगला दशक उत्तराखंड का दशक की परिकल्पना को साकार करते हुए देश एवं प्रदेश के सैलानियों के लिए डेस्टिनेशन उत्तराखंड अपनी विशेष जगह बना रहा है। दिल्ली मेट्रो में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।दिल्ली मेट्रो में डेस्टिनेशन उत्तराखंड से देवभूमि उत्तराखंड का हर एक प्रदेशवासी जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डेस्टिनेशन उत्तराखंड की सार्थक पहल से सभी से जुड़ने और योगदान देने की अपील की है।

More Stories
हाउस ऑफ हिमालयाज के 46 उत्पाद, 25 जगहों पर आउटलेट..
उत्तराखंड में अल्पसंख्यक स्कूलों के नियम सख्त
दीपावली पर आत्मनिर्भरता के दीये जला रहीं बीना देवी, स्थानीय उत्पादों को दे रहीं पहचान..