सूचना विभाग में तीन अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी..
उत्तराखंड: शासन द्वारा सूचना विभाग में तीन अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी हो गये हैं। वर्तमान संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी को अपर निदेशक और उप निदेशक डॉ नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। यह पदोन्नतियाँ एक जनवरी से प्रभावी होंगी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एल पी भट्ट को सहायक निदेशक बनाया गया है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और अन्य विभागीय अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

More Stories
देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में फेंका गया युवती का शव..
चारधाम यात्रा से पहले बड़ा ऐलान, बद्री-केदार में गैर-हिंदुओं पर रोक..
मनरेगा के वादे अधूरे, उत्तराखंड में रोजगार अवधि रही बेहद कम..