स्कूल में बच्चा हुआ अब्सेंट तो मोबाइल पर आएगा SMS, घर बैठे अभिभावकों को मिलेगी जानकारी..
उत्तराखंड: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब अगर बच्चा तीन दिन तक गैर हाजिर रहता है तो उसकी जानकारी अभिभावकों को उनके फोन पर मैसेज के जरिए मिलेगी। इसके साथ ही अभिभावकों को मोबाइल पर एसएमएस के जरिए हर जानकारी घर बैठे मिल जाएगी। उत्तराखंड की सरकारी स्कूलों में बच्चे के अब्सेंट होने की जानकारी फोन के माध्यम से ही अभिभावकों को दे दी जाएगी। अगर सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला कोई छात्र तीन दिन तक स्कूल से गैरहाजिर रहता है तो अभिभावकों के मोबाइल पर SMS आ जाएगा।
घर बैठे परिजनों को मिलेगी हर जानकारी..
बता दें कि विद्या समीक्षा केंद्र से जुड़े सरकारी स्कूलों में जहां एक ओर शिक्षकों को हर रोज की उपस्थिति दर्ज होगी तो वहीं दूसरी ओर छात्रों की उपस्थिति का भी नियमित ब्योरा रहेगा। इतना ही नहीं छात्र किस विषय में बेहतर है, किसमें कमजोर है स्कूल के साथ ही विद्या समीक्षा केंद्र रोजाना के हिसाब से इसका भी लेखा-जोखा तैयार करेंगे। प्रदेश में विद्या समीक्षा केंद्र ने विधिवत रूप से अपना काम करना शुरू कर दिया है। अब तक प्रदेश में विद्या समीक्षा केंद्र से 4,950 स्कूल जुड़ चुके हैं। इसके साथ ही प्रदेशभर के 15 हजार शिक्षकों और 2.46 लाख छात्रों का ब्योरा दर्ज किया जा चुका है।

More Stories
सरकार ने किया बड़ा फैसला, ले. जनरल (सेनि.) गजेंद्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के स्थायी अध्यक्ष..
देहरादून-रामनगर रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, 18 जुलाई से चलेगी डायरेक्ट ट्रेन..
विद्यार्थियों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा, 35 लाख मुफ्त कॉपियों के वितरण अभियान की शुरुआत..