उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत..
उत्तराखंड: नैनीताल के पास बेतालघाट क्षेत्र के मल्ला गांव ऊंचाकोट मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात करीब 10:30 बजे एक पिकअप 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। वाहन में सवार दो नेपाली मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।
थानाध्यक्ष अनीस अहमद का कहना हैं कि सोमवार देर रात पिकअप के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि वाहन में चालक राजेंद्र कुमार (42) पुत्र हरिराम निवासी ओडाबासकोट के साथ ही नौ नेपाली मजदूर सवार थे। सभी क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने का काम खत्म करने के बाद वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष का कहना हैं कि हादसे में जान गंवाने वाले नेपाली मजदूरों के नाम और उनके घर का पता अभी नहीं चला है। घायलों के होश में आने के बाद ही कुछ जानकारी हासिल हो सकेगी।

More Stories
राजपुर में रफ्तार बनी जानलेवा, कार की टक्कर से पांच माह की गर्भवती की मौत..
नरेंद्रनगर का पॉलिटेक्निक बना इंजीनियरिंग संस्थान, इसी सत्र से 90 सीटों पर प्रवेश..
उत्तराखंड की महिलाओं के उत्पाद अब पहुंचेंगे बड़े बाजार तक, CM धामी का बड़ा फैसला..