आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, सीएम धामी भी हुए शामिल..
उत्तराखंड: देहरादून में आज आईटीबीपी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रेजिंग डे परेड का आयोजन किया जा रहा है। अमित शाह कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। इस दौरान सीएम धामी भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।बता दें अमित शाह गुरुवार देर रात देहरादून पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। आईटीबीपी सीमाद्वार में आयोजित परेड को देखने के लिए यहां हजारों लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

More Stories
पढ़ाई ने जगाई नई उम्मीद, सुनहरे भविष्य के सपने संजो रहीं बालिकाएं..
उत्तराखंड के रुद्रपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन..
लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा के निधन से देहरादून में शोक, लेह में निभा रहे थे सैन्य ड्यूटी..