शासन ने जारी किए आदेश अब इन अवसरों पर भी रहेगी छुट्टी..
उत्तराखंड: प्रदेश में शासन ने सार्वजनिक अवकाश के अतिरिक्त तीन और अवकाश को लेकर आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि शासन ने अनवष्टका (नवमी श्राद्ध) सहित अन्य तीन अवसरों पर अवकाश घोषित किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सात अक्टूबर अनवष्टका (नवमी श्राद्ध) . दशहरा 23 अक्टूबर एवं बुधवार 15 नवंबर भैय्या दूज को अवकाश घोषित किया है।
यह अवकाश बैंकों, कोषागार व उपकोषागारों में प्रभावी नहीं होंगे। इसके आदेश जारी किए गए है। शासन द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाशों के अतिरिक्त मैनुअल ऑफ गवर्नमेन्ट आर्डर्स (संशोधित) 1987 संस्करण पैरा-247 के अधीन स्थानीय जिलाधिकारियों को इस पैरा में दिये गये प्रतिबन्धों के साथ स्थानीय अवकाश घोषित किए गए है।

More Stories
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू
कौड़ियाला में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, सात घायल..
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सुनहरा अवसर, 335 पदों पर आवेदन आमंत्रित..