
हेमकुंड साहिब के आज एक बजे बंद होंगे कपाट,किया जाएगा साल का अंतिम कीर्तन..
उत्तराखंड: आज हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया भी कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी। आज साल का अंतिम कीर्तन किया जाएगा। इसके साथ ही दोपहर साढ़े 12 बजे अंतिम अरदास भी पढ़ी जाएगी। जिसके बाद दोपहर एक बजे कपाट बंद कर दिए जाएंगे।अरदास पढ़ने के बाद दरबार साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड में सोवित किया जाएगा। जिसके बाद हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।आपको बता दें कि आज हेमकुंड साहिब में साल का अंतिम कीर्तन किया जाएगा। दरबार साहिब में पुणे के सुरिंदरपाल सिंह और उनका जत्था साल का अंतिम कीर्तन करेंगे। इस दौरान गढ़वाल स्काउट और पंजाब के बैंड भी वहां मौजूद रहेगा। कपाट बंद होने के दौरान 2,500 से अधिक श्रद्धालु दरबार साहिब में मौजूद रहेंगे। गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना हैं कि इस साल पिछले साल की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि इस साल दो लाख 37 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। कपाट बंद होने से एक दिन पहले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को हेमकुंड साहिब पहुंचे थे। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
More Stories
हेली सेवा 15 सितंबर से टिकट बुकिंग पोर्टल आज से श्रद्धालुओं के लिए ओपन..
उत्तराखंड में वर्दीधारी पदों की भर्ती में सुधार, दरोगा और कांस्टेबल के लिए नई आयु सीमा तय..
पर्यटन विकास को मिलेगा बूस्टर डोज़, टिहरी झील के लिए एडीबी देगा 11,000 करोड़ का फंड..