ऋषिकेश एम्स से शुरू होगी पहली हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस..
उत्तराखंड: भारत की पहली हेलीकॉप्टर आपातकालीन चिकित्सा सेवा (एचईएमएस) की शुरूआत उत्तराखंड से होने जा रही है। जो कि उत्तराखंड के ऋषिकेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से संचालित की जाएगी। ये सर्विस 150 किलोमीटर के दायरे में काम करेगी। भारत की पहली हेलीकॉप्टर आपातकालीन चिकित्सा सेवा को उत्तराखंड से शुरू होने जा रही है। एम्स ऋषिकेश से इसे संचालित किया जाएगा। आपको बता दें कि एचईएमएस के माध्यम से सरकार का उद्देश्य हेलीकॉप्टरों का उपयोग करके देशभर में व्यापक आबादी तक चिकित्सा पहुंचाना और आघात देखभाल सेवाओं तक पहुंच का विस्तार करना है।
उड्डयन मंत्री ने सीएम धामी को दिया आश्वासन..
सीएम पुष्कर धामी को उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उत्तराखंड हवाई अड्डे के नए एकीकृत हवाई अड्डे के निर्माण का आश्वासन दिया है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि “एम्स ऋषिकेश से एचईएमएस के लिए अनुरोध चल रहा है, मेरी देखरेख में हेलीकॉप्टर असेंबली और प्रमाणन प्रगति पर है। आपको बता दें कि नई हेलीकॉप्टर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं 150 किलोमीटर के कवरेज दायरे के साथ प्रोजेक्ट ‘संजीवनी’ के तहत संचालित की जाएंगी। एचईएमएस के बारे में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना हैं कि “परिचालन के बाद, हेलीकॉप्टर एम्स ऋषिकेश में तैनात किए जाएंगे, जो 150 किमी के दायरे को कवर करेगा। इससे दुर्घटना पीड़ितों और रोगियों को पहाड़ी इलाकों से एम्स तक समय पर परिवहन सुनिश्चित होगा।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..