बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के लिए इस दिन से मिलेगी हेली सेवा..
उत्तराखंड: हेली सेवा का संचालन बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब आने वाले तीर्थयात्रियों को इस बार गौचर और गोविंद घाट से हेलीकॉप्टर की सुविधा मिलेगी। यह सेवा दिन में तीन घंटे उपलब्ध रहेगी। हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा का संचालन 25 मई से शुरू होगा, जबकि बद्रीनाथ धाम की हेली सेवा 12 मई से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. रविशंकर का कहना हैं कि बद्री-केदार मंदिर समिति और गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अनुरोध पर इन दोनों तीर्थ स्थलों के लिए इस बार हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
गौचर से बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए दिन में श्रद्धालुओं की भीड़ कम रहने के समय तीन घंटे तक हेली सेवा संचालित होगी। बता दे कि हेमकुंड साहिब के लिए 25 मई से हेली सेवा शुरू करने का निर्णय हुआ है, जबकि बद्रीनाथ धाम के लिए कंपनी के ऑपरेटर से वार्ता की जाएगी। ऑपरेटर की सहमति पर 12 मई या फिर 25 मई से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी जाएगी। यदि यह सेवा सफल रही तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़, कांवड़ मेले में 76 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन..
सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान का बड़ा कदम, गांव में शुरू हुई ई-लाइब्रेरी, अब तकनीक से जुड़ेंगे बच्चे..
उन्नति शर्मा की ऐतिहासिक जीत, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में भारत को मिला ब्रॉन्ज..