उत्तराखंड में 11 जुलाई तक भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..
उत्तराखंड: प्रदेश में बीते दो हफ्तों से लगातार बारिश जारी है। प्रदेश में बारिश के चलते आम लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में 11 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 11 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया है। भारी बारिश की चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक डॉ. विक्रम सिंह का कहना हैं कि उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी से भारी बारिश की संभावना है।
भारी बारिश के कारण लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने हरिद्वार और नैनीताल के सात ही पिथौरागढ़ जिलों के जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को 24 घंटे फोन ऑन रखें के निर्देश भी दिए गए हैं।
अगले चार दिनों तक की यात्रा ना करने की अपील..
भारी बारिश के अलर्ट के साथ ही प्रदेश में यात्रा के लिए आने वाले पर्यटकों को भी हिदायत दी गई है। चारधाम यात्रा के साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी चार दिन सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। लोगों से जरूरी ना होने पर यात्रा ना करने की अपील की गई है। प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। बारिश के कारण लगातार प्रदेश में भू-स्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। भू-स्खलन के कारण प्रदेश में 183 सड़कें बंद हैं। लोक निर्माण विभाग अब तक अवरुद्ध 90 सड़कों में से 64 को ही यातायात के लिए खोल पाया है।

More Stories
23 वर्षीय साक्षी रावत ने बदली ग्राम पंचायत की सोच, विकास के नए मॉडल पर कर रहीं काम..
उत्तराखंड की उच्च शिक्षा में AI की एंट्री, ‘AI for All’ पहल का हुआ शुभारंभ..
उत्तराखंड में हड़ताल पर लगी रोक, सरकार ने अगले 6 महीने के लिए लागू किया एस्मा..