उत्तराखंड में अगले हफ्ते से शुरू होगी जेयरोकॉप्टर सफारी..
उत्तराखंड: जल्द ही उत्तराखंड में एक एयर सफारी जेयरोकॉप्टर सफारी शुरू होने जा रही है। राजस एयरोस्पोर्ट्स एंड एडवेंचर लिमिटेड प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ मनीष सैनी का कहना हैं कि इसी महीने के अगले सप्ताह में उत्तराखंड में जायरो कॉप्टर सेवा की शुरुआत की जा रही है। सबसे खास बात ये है कि ये भारत के साथ दक्षिण एशिया की पहला जेयरोकॉप्टर सफारी होगी। बता दें कि उत्तराखंड शासन और प्रशासन के सहयोग से ऋषिकेश में 2013 और 2014 में राजस एयरोस्पोर्ट्स एंड एडवेंचर लिमिटेड प्राइवेट लिमिटेड ने ही एयरसफारी शुरू की थी।
आपको बता दें कि जाइरोकॉप्टर सफारी एक अनोखा दौरा है। जाइरोकॉप्टर किसी भी स्थान को रोमांचक और मजेदार तरीके से देखने का मौका देता है। बता दें कि जाइरोप्लेन का आविष्कार 1923 में जुआन डे ला सिर्वा द्वारा किया गया था। इसे कई और नामों जैसे जाइरोकॉप्टर, ऑटोगाइरो या रोटोप्लेन के नाम से भी जाना जाता है।
क्या होता है जाइरोकॉप्टर ?
आपको बता दे कि जाइरोकॉप्टर एक छोटे हेलीकॉप्टर की तरह दिखता है लेकिन इसमें रोटर्स को घुमाने वाला कोई इंजन नहीं होता है। रोटर्स बस स्व-चालित होते हैं जिसे ‘ऑटोरोटेट’ कहा जाता है। जाइरोकॉप्टर उड़ान के सबसे सुरक्षित तरीकों में से एक है। जाइरोकॉप्टर किसी भी मौसम में उड़ान भरने में सक्षम हैं।

More Stories
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू
कौड़ियाला में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, सात घायल..