श्रीनगर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, मां धारी देवी के किए दर्शन..
उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) श्रीनगर में एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने मां धारी देवी के दर्शन किए। जानकारी के मुताबिक एसएसबी श्रीनगर के हेलीपेड पर उनका हेलिकॉप्टर लैंड हुआ। जिसके बाद वो मां धामी देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। एनआईटी उत्तराखंड का चौथा दीक्षांत समारोह का आज आयोजन होगा। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। श्रीनगर में एनआईटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) छात्रों को संबोधित करेंगे। विशिष्ट अतिथि आईआईटी दिल्ली के प्रो. चंद्रशेखर हैं।

More Stories
भारत पर्व में उत्तराखंड की झांकी, ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ प्रदर्शित करेगी राज्य की संस्कृति और विकास..
संतोषी सोलंकी को गणतंत्र दिवस परेड में आमंत्रण
बड़ी कार्रवाई- होमगार्ड वर्दी घोटाले में डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित..