शासन ने PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर..
उत्तराखंड: प्रदेश में शासन ने एक बार फिर अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है। बताया जा रहा है कि शासन ने 4 पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं।जिसकी सूची जारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून से एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा का टिहरी तबादला हो गया है।
उनके स्थान पर अब रामजी शरण शर्मा टिहरी से देहरादून आने में सफल हो गए हैं। उनके दून आने की चर्चाएं बीते कुछ दिनों से जोरों पर थी। वहीं परीक्षा नियंत्रक शालिनी नेगी को एग्जाम कंट्रोलर यूकेएसएससी से हटाकर एसडीएम देहरादून लाया गया है। कुछ दिनों पहले ही वो परीक्षा नियंत्रक बनी थी। हिमांशु कफल्टिया को देहरादून चमोली से लाकर परीक्षा नियंत्रक यूकेएसएससी बनाया गया है।

More Stories
छात्रों के विवाद में खून-खराबा, मुजफ्फरनगर के युवक की मौत..
पंचांग कैलेंडर के जरिए संस्कृति से जुड़ने की पहल, सीएम धामी ने किया विमोचन..
केदारनाथ-बद्रीनाथ में जारी रहेगा टोकन सिस्टम, श्रद्धालुओं को मिलेंगे सुगम दर्शन..