गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर पुनर्निर्माण कार्य शुरू, धाम में अभी भी चार इंच बर्फ..
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में मंगलवार को दिनभर मौसम सुहावना रहा। धूप खिली रही तो ठंड का प्रकोप भी कम रहा। केदारनाथ में अभी चार इंच तक बर्फ जमा है। हालांकि यहां दूसरे दिन भी पुनर्निर्माण कार्य ठप रहे, मगर गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। केदारनाथ में अधिकतम तापमान माइनस चार और न्यूनतम माइनस 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार रात से सोमवार दिनभर हुई बर्फबारी के बाद केदारनाथ में अब चटक धूप खिल रही है। धाम में मौजूद वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी कैप्टन सोवन सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि धाम में मंदिर मार्ग सहित अन्य कार्यस्थलों पर चार से पांच इंच तक बर्फ जमा है, जिस कारण पुनर्निर्माण कार्य दूसरे दिन भी ठप रहे। दूसरी तरफ गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण का कहना हैं कि जंगलचट्टी से रामबाड़ा के बीच काम शुरू कर दिया गया है। मौसम में सुधार होते ही आने वाले दिनों में अन्य स्थानों पर भी कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

More Stories
गैरसैंण में उमेश कुमार का बड़ा ऐलान, बुधवार को विधायकी से देंगे इस्तीफा..
भराड़ीसैंण में सदन की कार्यवाही शुरू, अंदर श्रद्धांजलि तो बाहर विपक्ष का विरोध..
शिक्षकों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर शिक्षा विभाग की नजर..