जानिए अब गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में एक दिन में ठहर सकते हैं कितने श्रद्धालु..
उत्तराखंड: प्रदेश में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। इसके साथ ही उत्तराखंड पुलिस ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। जिससे चारधाम यात्रा में यात्रियों को कोई परेशानी न हो। आपको बता दे कि गंगोत्री धाम में ठहरने के लिए लगभग 50-60 छोटे-बड़े होटल हैं, साथ ही गढ़वाल मंडल विकास निगम का गेस्ट हाउस भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, धाम में छह से सात आश्रम भी हैं जो श्रद्धालुओं को ठहरने की सुविधा प्रदान करते हैं। वहीं, यमुनोत्री धाम में होटल नहीं होने के कारण केवल आश्रम में ही रुकने की व्यवस्था है। कुल मिलाकर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में एक दिन में लगभग पांच हजार श्रद्धालु ठहर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार यमनोत्री धाम में एक दिन में करीब तीन से साढ़े तीन हजार तक श्रद्धालु ठहर सकते हैं। उधर, यमुनोत्री धाम में कोई होटल तो नहीं है, लेकिन धाम में कालिंदी आश्रम, यमुना आश्रम, रामानंद, हनुमान मंदिर आश्रम मौजूद हैं। जहां करीब 500 श्रद्धालु रुक सकते हैं। वही गढ़वाल मंडल विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र गुसाईं का कहना हैं कि गंगोत्री धाम के साथ धाम के पड़ाव उत्तरकाशी, हर्षिल, भैरोंघाटी में निगम के गेस्ट हाउस हैं, जिसमें कुल 240 पर्यटक ठहर सकते हैं।

More Stories
रुद्रप्रयाग हादसा, पहाड़ी मार्ग पर अनियंत्रित डंपर बना काल, दो लोगों की मौत..
संस्कृत संरक्षण से भारतीय ज्ञान परंपरा तक, उत्तराखंड बनाएगा नया संस्कृत आयोग..
केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन और बोल्डर गिरने से यात्रा रुकी, सुरक्षा कारणों से आगे जाने पर रोक..