उत्तरकाशी में भाजपा के चार बागी नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए किया निष्कासित..
उत्तराखंड: निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नेताओं पर बीजेपी एक्शन ले रही है। इसी कड़ी में बीजेपी ने उत्तरकाशी में चार नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा के बागी नेताओं पर गाज गिरनी शुरू हो चुकी है। जहां पौड़ी में बीजेपी ने नौ नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। तो वहीं अब उत्तरकाशी के बागी नेताओं पर भी बीजेपी ने एक्शन लिया है और चार नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उत्तरकाशी के नगर पालिका और नगर पंचायतों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित पाए जाने पर भाजपा ने चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है। इसमें भूपेन्द्र सिंह चौहान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बाड़ाहाट, अम्मीचंद शाह पूर्व जिलाध्यक्ष नगर पालिका पुरोला, यशवंत कुमार पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगर पंचायत नौगांव और अजय सिंह रावत शक्तिकेन्द्र संयोजक नगर पालिका बड़कोट शामिल हैं।


More Stories
उत्तराखंड में सोलर बिजली की दरों में नहीं होगा बदलाव..
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, शिक्षक-कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त करने के निर्देश..
नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर, 196 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जल्द शुरू..