विकराल होती जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता, सीएम धामी अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक..
उत्तराखंड: प्रदेश में विकराल होती जंगलों की आग ने चिंता बढ़ा दी है। इसे देखते हुए सीएम धामी हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम धामी का कहना हैं कि प्रदेश में हो रही वनाग्नि की घटनाओं पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा। सेना से भी इस संबंध में सहायता ली जा रही है और हेलिकॉप्टर के माध्यम से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। आज हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ भी वनाग्नि से संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक करूंगा।
गढ़वाल मंडल के टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के जंगल लगातार धधक रहे हैं। ज्यादातर चीड़ के जंगल होने के कारण आग तेजी से फैल रही है। वनकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। एक स्थान पर आग बुझती है तो दूसरी जगह भड़क उठती है। दूसरी तरफ कुमाऊं में जंगलों में लगी आग विकराल होती जाती जा रही है। आज शनिवार को नैनीताल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद ली गई। भीमताल झील से पानी भरकर जंगलों में पानी डालने का काम करना शुरू कर दिया है।

More Stories
केदारनाथ में रंग ला रहा ‘कैरी मी बैक’ अभियान, कचरा वापस लाकर मिसाल पेश कर रहे यात्री..
22 हजार उपनल कर्मियों पर असर, धामी कैबिनेट ने वेतन समानता पर लिया बड़ा निर्णय..
खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों का वर्ष में दो बार होगा शारीरिक मानक परीक्षण..