जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में पांच जवान शहीद..
देश-विदेश: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ सोमवार रात में हुई मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत चार सैन्यकर्मियों शहीद हो गए हैं। अधिकारियों का कहना हैं कि 15 और 16 जुलाई की रात डोडा के एक वन क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी और एक पुलिसकर्मी समेत पांच सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जम्मू-कश्मीर में बीते 8 दिनों में यह दूसरी बार है जब सेना के जवानों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई है। आतंकियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार की शाम को डोडा के उत्तरी क्षेत्र में भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया था।
सोमवार रात को हुई थी गोलीबारी..
जानकारी के अनुसार सोमवार रात को करीब नौ बजे आतंकवादियों से सेना के जवानों का सामना हुआ था और इसके बाद भारी गोलीबारी हो गई थी। जवानों द्वारा अभी भी आतंकवादियों की तलाशी का अभियान जारी है। अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई थी जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने शाम को करीब 7 बजकर 45 मिनट पर देसा के जंगलों के धारी गोटे उरारबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। इस गोलीबारी में सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए हैं। यह गोलीबारी 20 मिनट से अधिक वक्त तक चली थी। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार रात में हुई मुठभेड़ के बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया था और उनकी हालत बेहद गंभीर थी लेकिन मंगलवार सुबह वो शहीद हो गए।

More Stories
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा वाहन; पांच की मौत..
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार मदमहेश्वर मंदिर के कपाट..
कन्हैयालाल डंडरियाल पुरस्कार रद्द, प्रकाशन वर्ष बदलने के आरोप सही पाए गए..