चमोली हादसा: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन कर रही कंपनी पर हुई FIR..
पुलिस कर रही मामले जांच..
उत्तराखंड: चमोली में बुधवार को नमामि गंगे के प्रोजेक्ट की साइट पर दर्दनाक हादसा हो गया था। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन करने वाली कंपनी पर गुरुवार को एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। जिसके बाद चमोली पुलिस जांच में जुट गई है। कंपनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
आपको बता दें कि जय भूषण मलिक कंस्ट्रक्शन कंपनी पटियाला व कन्फिडेंट इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कोयंबटूर एसटीपी प्लांट का संचालन करती है। एसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने कहा कि पुलिस जांच जुट गई है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलने से 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं 11 लोग करंट में झुलस गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। इनमें से संदीप मेहरा और सुशिल की हालत गंभीर बनी हुई है

More Stories
हर पंचायत बनेगी ‘ग्रीन मॉडल’, पौड़ी की सफलता से मिली दिशा..
राज्य में स्पोर्ट्स स्कूल मॉडल लागू, खिलाड़ियों को मिलेगा शुरुआती बढ़त..
मक्कूमठ मॉडल बना मिसाल, ग्रोथ सेंटर से मजबूत हो रही ग्रामीण आर्थिकी..