कल जोशीमठ में छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगी वित्त मंत्री..
उत्तराखंड: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को उत्तराखंड पहुंचेंगी। शनिवार को वह जोशीमठ में श्री बद्रीनाथ वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करेंगी। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना हैं कि वित्त मंत्री शनिवार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगी।
वे दोपहर दो महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करेंगी। इसके बाद साढ़े तीन बजे जोशीमठ से सड़क मार्ग से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगी। रविवार को वित्त मंत्री बद्रीनाथ धाम के दर्शनों के बाद सुबह सवा नौ बजे देश के प्रथम गांव माणा पहुंचेंगी। यहां वे एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। करीब एक घंटे यहां रुकने के बाद दोपहर साढ़े ग्यारह बजे वित्त मंत्री हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगी।

More Stories
उत्तराखंड को रफ्तार देने की तैयारी, सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश..
गैरसैंण में विधानसभा घेराव की कोशिश, UKD पर वाटर कैनन चलाकर भीड़ तितर-बितर..
सत्र से पहले जमीनी हकीकत जानने निकले सीएम, मॉर्निंग वॉक में लिया तैयारियों का फीडबैक..